फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव चार को

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में चार फरवरी को मनाए जाने वाले चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासनादेश में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्ययोजना बनाते हुए सफलतापूर्वक महोत्सव मनाया जाए। सभी संबंधित अफसरों को इस संबंध में समय से कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की कार्ययोजना बताते हुए एडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि चार फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे प्रभातफेरी निकलेगी जो जीआईसी चौराहे से शुरू होकर तरणताल होते हुए आंख अस्पताल होकर लालबाग पार्क में समाप्त होगी।
इसके बाद लालबाग पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम को पुलिस व पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्र धुन का गायन-वादन लालबाग पार्क स्थित शहीद स्तंभ पर किया जाएगा। इसके बाद शहीदों की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव अमित भट्ट, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें