फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नजूल भूमि हड़पने में चांदनी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 07 Dec 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फर्जीवाड़ा कर नजूल की सरकारी जमीन हथियाने के दो मामलों में आरोपियों का जमानत अर्जी सुनवाई के बाद खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन गुरुचरन पांडेय ने छह नवंबर 2024 को कोतवाली नगर में एक केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि भू माफिया बृजेश अवस्थी ने मोहल्ला सिविल लाइन में कचहरी रेलवे स्टेशन के निकट नजूल की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवाया। बाद में फर्जी विक्रय पत्र व कब्जा हस्तांतरण अभिलेख तैयार कर मकान को ग्राम पूरे तिवारी थाना परसपुर की रहने वाली चांदनी शुक्ला के नाम कर दिया।
जांच में पता चला कि 150 रुपये के स्टांप पर मकान को बेचा गया है। इसी प्रकार वर्ष 2023 में दर्ज फर्जी कागजात तैयार कर जमीन हड़पने व वादी मुकदमा को जान से मारने की धमकी के मामले में भी दो दर्जन सह अभियुक्तों के साथ चांदनी शुक्ला को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों मामलों की सुनवाई के दौरान मुकदमे के तथ्य एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश कुमार ने आरोपी चांदनी शुक्ला का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

07जेएनडी20: विकेश तागरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें