फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5100 दीपों से जगमगाया चक्रतीर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य चक्रतीर्थ पर शनिवार शाम को 5100 दीप जलाए गए। कोविड काल में चल रही पाबंदियों पर प्रशासन द्वारा दी गई ढील के बाद पहली बार तीर्थ के सभी आठ कोणों से महाआरती के पुराने भव्य स्वरूप में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महाआरती हुई। दीपों से सजा तीर्थ परिसर काफी सुंदर लग रहा था। चक्रतीर्थ पर अष्टकोणीय महाआरती का नजारा अद्भुत रहा।
विज्ञापन

आरती के आठों कोणों पर दीपों से धार्मिक चिह्न बनाए गए। चक्रतीर्थ पुजारी राज नारायण पांडेय के सानिध्य में अष्टकोणीय आरती हुई। यह आयोजन सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, रामानुज कुमारी माताजी, पुजारी लाल बिहारी, महंत बिहारी लाल दीक्षित, अमित शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें