सीतापुर। कोतवाली तालगांव पुलिस ने ब्लॉक परसेंडी में तैनात रहे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई पुष्पेंद्र वर्मा के खिलाफ साढ़े चार से लाख से अधिक के गबन के मामले में केस दर्ज किया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर टीएसी की जांच हुई थी। जांच में जेई पर लगे आरोप सही पाए गए । इसके आधार पर ही बीडीओ परसेंडी की तहरीर पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
परसेंडी ब्लॉक में जेई रहे पुष्पेंद्र वर्मा के खिलाफ पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंभा सिंह की शिकायत पर जांच महेंद्र कुमार प्राविधिक परीक्षक टीएसी लखनऊ मंडल ने की थी। जांच समिति ने जेई पुष्पेन्द वर्मा के खिलाफ पाई गई धनराशि के दुरुपयोग व गबन की शिकायतों को सही पाया था। इसके आधार पर ही आरोपी जेई को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।
अब आला अफसरों की ओर से दिए गए निर्देशों को उल्लेख करते हुए बीडीओ परसंडी ने कोतवाली तालगांव में एफआईआर के लिए तहरीर दी है। इसमें 4.69 लाख के दुरुपयोग व गबन का उल्लेख किया गया है।