फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे के अंदर शतकवीर दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। विकासखंड कसमंडा के ग्राम पंचायत नवागांव में बुधवार को एक वृद्ध दंपती ने महज तीन घंटे के अंदर प्राण त्याग दिए। दंपती की उम्र 100 साल से अधिक थी। इस पर गाजे बाजे के साथ गांव में उनकी शव यात्रा निकाली गई। सीताराम की उम्र 105 वर्ष व उनकी पत्नी सरला देवी उम्र 102 वर्ष थी।
विज्ञापन

सीताराम नाई वर्ग से थे। उन्होंने अपने जीवन में नवागांव वासियों की भरपूर सेवा की। सीताराम के पांच पुत्र और दो पुत्री हैं। पति-पत्नी की मौत की खबर सुनकर गांव में सन्नाटा छा गया। दोनों एक हफ्ते से कमजोरी के कारण अस्वस्थ थे।
सीताराम व उनकी पत्नी की अंतिम यात्रा गांव के नागरिकों द्वारा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। दंपती के निधन पर नवनियुक्त ग्राम प्रधान जनक कुमारी सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शिवपाल सिंह, दिनेश पाल सिंह, कन्हैया बक्श सिंह, बबलू सिंह, जीतन सिंह, रानू सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें