फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर

Sun, 14 Aug 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमंग, उल्लास व उत्साह से भरपूर हर कोई आजादी के जश्न में डूबा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हर तरफ बस 70वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। सरकारी व गैर सरकारी इमारतें तिंरगे के रंग में सराबोर हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्व को सैलिब्रेट करने की हलचल स्कूलों व सरकारी अमले में साफ दिखी। देशभक्ति के तरानों के बीच जय हिंद व जय भारत के उद्घोष से जिला गूंजता रहा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर जगह उत्सव सरीखा माहौल दिखा।

शहर में कलेक्ट्रेट, नगर पालिका, जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी, गैर सरकारी भवन तिरंगे व बिजली की झालरों से सजा दिए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहे लालबाग से कोतवाली, जीआईसी, ट्रांसपोर्ट और बस स्टाप चौराहे तक डिवाइडर पर तिरंगे की छटा बिखेरती लाइटें बरबस ही सभी का मन मोह लेती हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक अमले समेत स्कूलों व गैरसरकारी संगठनों द्वारा अपने-अपने अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर समारोह की धूम है। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी के चेहरों पर गजब का उत्साह व उल्लास है। हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता के जयकारे लगाती स्कूली बच्चों को टोलियां जब सड़क पर निकलती हैं, तो हर किसी में देशभक्ति की उमंग पैदा हो जाती है।

देशभक्ति के तरानों के बीच हर कोई आजादी के जश्न में डूबा है। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। इसको लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजारों में चहल-पहल रही। दुकानों पर जरूरी खरीददारी में लोग जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें