फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

Sat, 01 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूजा
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को भक्तों ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना कर सुख, शांति, वैभव व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।
विज्ञापन


‘जय माता दी’ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान होते रहे। घरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की स्तुति शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजन किया। नवरात्र भर श्रद्धालु मां भगवती की आराधना में लीन रहेंगे। 

शहर के दुर्गा मंदिर आलमनगर, पंजाबी धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर, आंख अस्पताल मार्ग स्थित संतोषी माता मंदिर, पराग डेरी के निकट स्थित काली मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार की भोर में ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, पुष्प, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवैद्य, फल, पान इत्यादि से पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। 

 महमूदाबाद संवाद के अनुसार नगर के संकटा देवी, दुर्गा मंदिर, हरदियापुरवा के कालिका देवी, शिवाजी नगर के संतोषी माता मंदिर, नई बाजार दक्षिणी के बुढ़िया माता मंदिर, बेलदारी टोली के अंगारमती मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।

इसके अलावा बिसवां, महोली, मिश्रिख, सिधौली, कमलापुर, खैराबाद, हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर, पिसावां, रेउसा, थानगांव आदि ग्रामीण इलाकों में भी देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें