सीतापुर में पासिंग आउट करते रिक्रूटों की सलामी लेते अफसर।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले के तीन ट्रेनिंग सेंटरों में प्रशिक्षण ले रहे पीएसी रिक्रूटों को गुरुवार को पास आउट कर दिया गया। तीनों ट्रेनिंग सेंटरों से 792 रिक्रूट पीएसी के जवान बन गए। यह ट्रेनिंग पुलिस लाइन, 27वीं वाहिनी पीएसी व द्वितीय वाहिनी पीएसी में चल रही थी। रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे 287 पीएसी रिक्रूट पास आउट हुए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी कर्मचारी व पास आउट हुए जवानों के परिवारीजन मौजूद थे। इसके अलावा 27वीं वाहिनी पीएसी में 248 जवान पास आउट हुए। यहां कुल 250 रिक्रूटों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था, जिसमें दो जवान फेल हुए। इस मौके पर 27वीं वाहिनी के कमांडेंट एमआर सिंह के अलावा पीएसी वाहिनी के अधिकारी कर्मचारी व जवानों की परिवारीजन मौजूद रहे।
इसी तरह द्वितीय वाहिनी पीएसी में कुल 260 रिक्रूट आरक्षी ट्रेनिंग कर रहे थे। इसमें तीन जवान फेल हो गए। यहां से 257 पीएसी जवान पास आउट हुए हैं। तीनों ट्रेनिंग सेंटरों से 792 पीएसी जवान पास हुए हैं। इस मौके पर द्वितीय वाहिनी पीएसी के कमांडेंट राहुल यादवेंद्र आदि मौजूद रहे।