सिधौली/सीतापुर। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने शुक्रवार को सिधौली सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को हाई रिस्क श्रेणी की गर्भवती की सघन निगरानी का निर्देश दिया गया। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस की तैयारियों को परखते हुए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करके उनका सही ढंग से प्रसव कराने की हिदायत देते हुए सीएचसी आने वाले मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। संवाद