सीतापुर (कुंवरगड्डी)। अटरिया में मवेशी की चपेट में आकर वंदेभारत का अगला क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार शाम हुई घटना के बाद करीब आधा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन के अगले हिस्से को बांधना पड़ा। इसके बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26504 गोमतीनगर स्टेशन से सहारनपुर जा रही थी। तभी अटरिया कस्बे में नीलगांव रेलवे क्राॅसिंग संख्या 39 सी के निकट वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक मवेशी आ गया।
हादसे में मवेशी भी जख्मी हो गया और वंदेभारत ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन अटरिया स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। अटरिया स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने बताया कि मवेशी के ट्रेन से टकराने के कारण अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण ट्रेन 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है।