फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बंद किए छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। फसलों के नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को आवारा मवेशियों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजहा में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। विद्यालय परिसर में जानवरों के बंद कर दिए जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ताला खुलवाकर जानवर स्कूल से बाहर निकाले गए। पांच घंटे तक स्कूल में जानवर बंद रहे। अफरातफरी का माहौल रहा। बच्चों को अंदर क्लॉस रूम में होने से किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। ब्लॉक रेउसा क्षेत्र में छुट्टा मवेशी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं।
सैकड़ों की तादात में घूम रहे जानवर सड़क पर हादसे का सबब बनते हैं। खेतों में फसलों का नुकसान भी कर रहे हैं। छुट्टा जानवरों से परेशान बजहा के ग्रामीणों ने मंगलवार को कई मवेशी खदेड़कर गांव के परिषदीय स्कूल में पहुंचा दिए। इसके बाद मुख्य गेट पर ताला लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

केशव, रामनरेश, पवन, ब्रजेश, बलिराम, गबोध, राजिंदर, मंजेस, पंकज, मनोज आदि ग्रामीणों ने बताया कि फसलों की रखवाली के बाद भी आवारा जानवर उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रामीणों ने अपनी भड़ास निकाली। स्कूल में जानवर बंद करने की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई।
थाना प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने ग्रामीणों को समझाया। आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग पर अड़े हुए थे। एसओ ने समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद ताला खुलवाकर मवेशी स्कूल से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें