फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर में अधूरे पंचायत भवन में बांधे जा रहे मवेशी, पाथे जा रहे कंडे

Sat, 07 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अधूरा पड़ा पंचायत भवन।
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। सकरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोंशर में पंचायत भवन का अधूरा निर्माण किया गया है। इससे यहां न तो ग्राम पंचायत की बैठक हो रही है और न ही ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन हो रहा है। इसका कुछ लोग निजी उपयोग कर रहे हैं। इसके प्रांगण में मवेशी बांधे जा रहे हैं और कंडे पाथे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोंशर में वर्ष 2021-22 में प्रधान व पंचायत सचिव की ओर से पंचायत भवन का निर्माण करीब 16 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। जिम्मेदारों की ओर से पंचायत भवन का निर्माण कराने के बाद बाहर से उसकी रंगाई पुताई व प्लास्टर करा दिया गया, लेकिन अंदर न तो प्लास्टर कराया गया और न ही फर्श बनवाई गई। दरवाजे और खिड़कियां भी नहीं लगी हैं। दरवाजा विहीन पंचायत भवन के भीतर ग्रामीण अपने मवेशी बांध रहे हैं। मानक विहीन बनवाए गए पंचायत भवन में न तो ग्राम पंचायत की बैठक हो रही है और न ही पंचायत के कार्यों का संचालन हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से उच्चाधिकारियों से की है। खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें