महमूदाबाद (सीतापुर)। विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत बजेहरा में बुधवार को आयोजित पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में पशु चिकित्सकों ने 210 मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की और पालकों को विभिन्न रोगों व उनसे बचाव की सलाह भी दी।
शिविर में उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी चौधरी ने पालकों को पशुओं को होने वाले विभिन्न रोगों व उनसे बचाव की जानकारी दी। शिविर में पहला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल वफा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अजयपाल व डॉ. जेवी सिंह आदि ने 210 पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने पशुओं का टीकाकरण भी किया गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट दीपक कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी विपिन सिंह, अनूप कुमार, सचिन कुमार, पशुमित्र विनीत यादव, ललित सिंह, शिविर के व्यवस्थापक प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्र, सुशील मिश्र, सिरदार अली, मो. खालिक व रामू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।