फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी

Tue, 06 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। पठाननपुरवा मधवापुर गांव के मजरा राजपारापुर में रविवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर 25 हजार की नकदी व जेवरात पार कर लिया। पीड़ित ने वारदात की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


राजपारापुर निवासी अतीक अहमद ने बताया कि रविवार देर रात किसी पहर चोर घर के पीछे बने शौचालय के सहारे अंदर घुस गए। शातिर दो कमरों में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उनमें रखी 25 हजार की नकदी और जेवर समेट ले गए।

इसके बाद पड़ोस के मकान में चोरी करने के लिए घुसे। वहां पड़ोसी के जग जाने और शोर मचाने पर चोर भाग गए। पड़ोसियों के मुताबिक बदमाशों की संख्या तीन से चार के बीच थी। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर मुकुल प्रकाश ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें