फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ससुरालीजनों पर दर्ज कराया प्रताड़ना का केस

Tue, 06 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के बीबीपुर निवासी नवविवाहिता ने सोमवार को अपने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता नूरबानो ने बताया कि 22 अप्रैल 2024 को उनका निकाह बाराबंकी के मोहम्मपुर खाला थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी अल्लारखा से हुआ था। उनके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर पांच लाख रुपये खर्च किए थे। हालांकि दान-दहेज से उनके ससुरालीजन खुश नहीं हैं। वे सभी अतिरिक्त दहेज के तौर पर बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को पति अल्लारखा, ससुर पीर मोहम्मद, सास कैसरजहां, देवर आरिफ व ननद ने पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए धक्के मारकर घर से निकाल दिया। इस दौरान उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की गई। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें