नैमिषारण्य (सीतापुर)। काटे गए कनेक्शन को फिर से जोड़कर बिजली जलाने का मामला सामने आया है। रविवार को अभियान के दौरान 11 लोग पकड़े गए। इन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दो उपभोक्ता अर्थारामपुर, दो रामपुर बनका, नरबीरपुर, कनवाखेड़ा, बेलहारी का एक-एक तथा चार तेलियानी के रहने वाले हैं। अवर अभियंता नैमिषारण्य अलंकृत मिश्रा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि काटे गए कनेक्शन को चोरी से जोड़ लेना अपराध है।