सीतापुर। परसेंडी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम्मेवा निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अपनी देह दान कर दी। शिक्षामित्र धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने महर्षि दधीचि से प्रेरित होकर 84 कोसी परिक्रमा के पावन माह में यह निर्णय लिया है। यूनिवर्सिटी के एनॉटॉमी विभाग को देह दान की है।
बताया कि वह शिक्षामित्र फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह फाउंडेशन शिक्षामित्रों व उनके परिवार के लिए काम करता है। बताया कि कोविड में यह विचार आया था कि देहावसान के बाद यह देह किसी के काम आ जाए तो यह अच्छा रहेगा।
इसके बाद केजीएमयू के एनॉटाॅमी विभाग में संपर्क किया। उस समय यह कहकर मना कर दिया गया कि सीतापुर 40 किलोमीटर के दायरे से बाहर है। इसके बाद विभाग को शपथ पत्र दिया कि यदि उनकी 40 किलोमीटर के बाहर मृत्यु होती है तो परिजन उनकी देह को विभाग तक पहुंचाएंगे। बताया कि अब वह देहदान के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगे।