फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीशों ने मां ललिता देवी मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजीव सिंह, संगीता चंद्रा, सौरभ लावनिया ने शनिवार को परिवार सहित नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचकर पूजन किया। इस दौरान मठ मंदिरों के दर्शन किए। सभी न्यायमूर्तियों ने मां ललिता देवी मंदिर में प्रधान पुजारी जगदंबा प्रसाद के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। उसके बाद वे चक्रतीर्थ पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पुजारी राज नारायण पांडेय ने सभी को नैमिषारण्य तीर्थ का महत्व बताया। वेद मंत्रों के साथ तीर्थ का पूजन कराया। सभी ने व्यास गद्दी, हनुमान गढ़ी व देवदेवेश्वर पहुंचकर संक्षिप्त पूजा पाठ किया। सभी न्यायाधीशों ने नैमिषारण्य तीर्थ की आध्यात्मिक शक्ति को नमन करते हुए तीर्थ में दर्शन पूजन के अनुभव को यादगार बताया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें