सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सकरन थाना क्षेत्र के गड़ौसा गांव स्थित भारत ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर भीड़ लगाकर गैस का वितरण किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने एसआई अमित कुमार पांडेय को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा।
मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक सैकड़ा लोगों की भीड़ लगी मिली। यह लोग लाइन बनाकर आपस में चिपकर खड़े थे। इस पर पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक खुशाल वर्मा निवासी गडौसा थाना सकरन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।