फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद घोटाले में मार्केटिंग इंस्पेक्टर समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर मथुरा क्रय केंद्र पर धान खरीद में हुए भ्रष्टाचार के मामले में सेवता विधायक के हस्तक्षेप पर खाद्य एवं रसद विभाग के मार्केटिंग इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिनों से धांधली का मुद्दा उठाने वाले सेवता विधायक ने पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देने की बात कही है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने रविवार को धान क्रय केंद्र रामपुर मथुरा का निरीक्षण किया था। क्रय केंद्र पर भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त करते हुए डीएम से जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। सोमवार को विधायक की मौजूदगी में टीम ने क्रय केंद्र पहुंचकर देर शाम तक पड़ताल की। इस दौरान किसानों के बयान दर्ज किए व अभिलेखों का अवलोकन किया। जांच में किसानों व विधायक की शिकायत सही पाई गई। जांच टीम ने पाया कि केंद्र प्रभारी द्वारा जिन किसानों से धान खरीदा गया है, उनसे जहां भारी मात्रा में कटौती की गई है, वहीं सैकड़ों ऐसे किसान हैं, जिनको पावती रसीद तक नहीं दी गई है।
यही नहीं मानक में होने के बाद भी किसानों का धान रिजेक्ट किया गया है। स्थानीय किसानों के बजाय बिचौलियों के माध्यम से दूसरे क्षेत्रों का धान खरीदा गया है। समय पर भुगतान भी नहीं किया गया है। धान के परिवहन का कोई अभिलेख यहां मौजूद नहीं पाया गया। किसानों को धान वितरण की टोकन व्यवस्था भी यहां लागू नहीं थी। धान खरीद को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा सितंबर माह में जो बिंदुवार दिशा निर्देश दिए गए थे, उनका यहां पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह द्वारा राजू टेलर व पंकज जायसवाल के साथ मिलकर धान खरीद प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर खेल किए जाने का मामला सामने आया। इस पर मंगलवार को रामपुर मथुरा थाने में तीनों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा, यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विधायक ने एसडीएम की भूमिका पर उठाए सवाल
तहसील क्षेत्र में शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद की जिम्मेदारी उप जिला अधिकारी महमूदाबाद पीएल मौर्या पर थी। लेकिन उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं किया। विधायक ज्ञान तिवारी ने एसडीएम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इस क्रय केंद्र पर अनियमितताओं की शिकायत शुरुआत से ही आ रही थी, तभी उन्होंने कई बार एसडीएम को बताते हुए इस केंद्र का निरीक्षण करने को कहा। लेकिन एसडीएम द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया।
लिहाजा, किसान लुटते रहे और जिम्मेदार सोते रहे। यह क्रय केंद्र खाद एवं रसद विभाग का है। वहां भ्रष्टाचार होना एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा, जब इस केंद्र पर भ्रष्टाचार हो सकता है तो अन्य केंद्रों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें