फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना लाइसेंस खाद बेचने पर केस दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर(सीतापुर)। मानपुर के बेनवरिहा गांव निवासी रवि कुमार वर्मा के खिलाफ शुक्रवार को लाइसेंस खत्म होने के बावजूद खाद बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। डीएम अभिषेक आनंद की फटकार के बाद जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने रवि कुमार वर्मा की फर्म मेसर्स वर्मा ट्रेडर्स पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय को गोपनीय सूचना मिली थी कि लाइसेंस खत्म होने के बाद भी खाद बेची जा रही है। इसके बावजूद जिला कृषि अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। डीएम की सख्ती के बाद 14 जुलाई को जिला कृषि अधिकारी ने बेनवरिहा पहुंचकर जांच की थी।
उस दौरान दुकान के पीछे बने गोदाम में यूरिया चांद छाप के 98 बैग और यूरिया एचयूआरएल की 240 बोरियां मिली थीं। पाॅस मशीन में स्टॉक निल था। इस मामले में शुक्रवार को तीन गोदामों को भी सील करा दिया गया है। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें