सीतापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रैकिंग में जिले की 11 निकायों ने कूड़े के निस्तारण में उन्नति की है। मोहल्लों से कूड़ा उठान व सफाई के मामले में पिछड़ गए है। यह आकलन सर्वेक्षण रिपोर्ट में सामने आया है।
नगर पंचायत सिधौली ने पिछले साल ओडीएफ प्लस की रैंकिंग हासिल की थी। इस बार सिधौली को ओडीएफ डबल प्लस मिला है। साथ ही कचरामुक्त मुक्त का सटीफिकेट हासिल किया है। इसमें वन स्टार मिला है। इसका मतलब यह है कि घरों से निकले कूड़े व टैंक से निकले मलबे का निस्तारण सही ढंग से हो रहा है। नगर पंचायत में कही पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगे हुए है।
नगर पंचायत महोली, नगर पालिका खैराबाद, नगर पंचायत हरगांव, नगर पालिका मिश्रिख को ओडीएफ डबल प्लस की रैकिंग मिली है। पिछले साल इन सभी निकायों को केवल ओडीएफ प्लस की रैंकिंग मिली थी। वहीं हरगांव में कूड़ा सही तरीके से उठान नहीं हो रहा है।
पिछले साल कचरामुक्त शहर का सर्टीफिकेट मिला था। इस बार यह छिन गया है। नगरपालिका सीतापुर को पिछले साल कचरामुक्त शहर में वन स्टार मिला था। इस बार कोई स्टार नहीं मिला है। इसका मतलब यह है शहर में गंदगी फैली रहती है।