फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर चार पर केस

Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर जिला सूचना अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी लाल कमल ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त कुछ लोगों ने जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अभद्रता की थी। उन्होंने अरुण अवस्थी व उत्तम सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों संग संभ्रांत नागरिकों के साथ ब्लैकमेलिंग कर धन उगाही करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने कुछ महिलाओं को भेजकर कवरेज पास बनवाने का दबाव बनाया था। आरोप लगाया कि उत्तम सिंह व पिंकी सिंह ने कार्यालय के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया था। आरोप लगाया कि पिंकी सिंह के गिरोह के मुख्य सदस्य उत्तम सिंह, शरद मिश्रा व अरुण अवस्थी हैं। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ जवान को प्रताड़ित करने का लगा था आरोप
जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत जवान को प्रताड़ित करने का आरोप है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी उत्तम सिंह भूमाफिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें