सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आलम नगर मोहल्ले के एक युवक ने सोशल साइट पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस नेे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला आलम नगर निवासी उरूज ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में मोहल्ले के ही युवक ने पुलिस को तहरीर को दी।
जिस पर पुलिस ने हारून को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक करवाई जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।