फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में 9 लोगों पर केस, 5 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना पिसावां इलाके में चुनावी रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में हुई मारपीट में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी केस दर्ज कर लिया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से अब भी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को पिसावां के ससुरदीपुर गांव में मौजूदा प्रधान पंकज शुक्ला और पूर्व प्रधान अनूप मिश्र के समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ था। रविवार को एक पक्ष की तहरीर पर दिन्नू, बलराम, अंशू, करुणा शंकर व पुरुषोत्तम समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया था। देर रात चंद्र कुमार शुक्ल की तहरीर पर गांव के विनीत, ललित, अमोद, अवनीश, आदर्श रचित, सुभाष, नीशू व प्रशांत समेत कुल 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विनीत, आमोद, सुभाष, राहुल और दीपक को हिरासत में ले लिया है।
मामले में दोनों पक्षों से समझौते का भी दौर जारी है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल गांव में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें