लहरपुर। जोशी टोला निवासी कमलेश जोशी की कार सोमवार देर रात एक खाली प्लाट पर खड़ी थी। इसी दौरान उनकी कार के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार लपटों से घिर गई।
स्थानीय लोगों ने निजी संसाधनों से किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।