फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठ फीट गहरे तालाब में समा गई कार

Wed, 24 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तालाब में गिरी कार।
विज्ञापन
महमूदाबाद। छपरतल्ला में मंगलवार को एक कार तालाब में समा गई। कार तालाब के किनारे कच्ची मिट्टी पर खड़ी थी। देखते ही देखते 50 सेकेंड में पूरी कार तालाब के गहरे पानी में समा गई।
विज्ञापन


कार मालिक ने गाड़ी को मैकेनिक के पास मरम्मत के लिए खड़ा किया था। इसके बाद वह दूसरे काम में व्यस्त हो गया। लोगों ने कार को तालाब में गिरते देखा तो शोर मचाया। क्रेन की सहायता से कार को किसी तरह बाहर निकाला गया।

मुसैदाबाद के अरुण कुमार यादव अपनी सलहज ममता को कार से लेकर अल्ट्रासाउंड करवाने महमूदाबाद लाए थे। कार में करंट की शिकायत पर उन्होंने मैकेनिक को बुलाया और कार में धक्का लगवाकर महिला अस्पताल के बगल बने छपरतल्ला तालाब के किनारे खड़ा कर दिया। कार मैकेनिक अपने औजार लेने दुकान चला गया और अरुण अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चले गए। ढलान के कारण कार बैक होकर तालाब में चली गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें