फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। घर से ससुराल के लिए निकले एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालातों में शारदा नहर के किनारे से बरामद किया गया। मृतक के परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र लहरपुर के लच्छन नगर में रहने वाला रिंकू (32) पुत्र पप्पू बुधवार को बाइक से अपनी ससुराल मदारीपुरवा मजरा तकिया सुल्तानपुर निवासी राधेश्याम के यहां पत्नी को लेने गया था। बताया जाता है कि पत्नी के न आने पर वह अकेला ही बाइक से घर के लिए रवाना हुआ था।
इसके बाद रावल अदेसर गांव के करीब शारदा नहर पटरी पर उसका शव पड़ा गया। पास ही उसकी बाइक भी मिली है। कोतवाली प्रभारी विकास चंद्र मिश्र ने बताया कि यह एक दुर्घटना है। मृतक की मां मीना देवी ने प्रार्थना पत्र में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें