फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी का आरोप लगा प्रत्याशियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रामपुर मथुरा मतगणना केंद्र पर एक ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी प्रत्याशियों ने प्रशासन पर जान बूझकर हरा देने का आरोप लगाया है। नाराज समर्थकों ने आरओ खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पंडित सन्तोषी लाल इंटर कालेज चांदपुर बाजार में रामपुर मथुरा ब्लॉक की काउंटिंग हुई थी। मतगणना के दौरान कई तरह की खामियां सामने आयी थी। प्रत्याशियों का आरोप है कि बीडीसी के वार्ड संख्या 106 और 107 के मतपत्र एक दूसरे के वार्ड की मतपेटियों में मिल गए थे।
दोनों वार्ड से 4-4 प्रत्याशी थे। प्रत्याशियों के विरोध करने पर अधिकारियों ने उन्हें प्रकरण का समाधान करने का भरोसा दिया, लेकिन मंगलवार शाम तक कोई हल नहीं निकला। इससे नाराज प्रत्याशियों और समर्थकों ने प्रदर्शन किया और आरओ के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

उधर मथुरा ग्राम पंचायत के प्रत्याशी सत्यम ने मतगणना में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जीत के बाद भी उन्हें प्रमाणपत्र जारी न करके विजय मौर्य को प्रमाण पत्र दे दिया। सत्यम के समर्थकों ने भी मतगणना स्थल पर प्रदर्शन किया। आरओ शौरभ श्रीवास्तव दोनो प्रकरणों पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे। अव्यवस्थाओं को लेकर जनमानस में भी नाराजगी दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें