फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नीट निरस्त होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश

Tue, 12 May 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिलते ही अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। अभ्यर्थी इससे बेहद नाराज दिखे। अभ्यर्थी बोले सरकार का सिस्टम खोखला है। हम लोगों ने कड़ी मेहनत करके परीक्षा दी। प्रश्नपत्र अच्छा हुआ था। इससे उम्मीद थी कि इस बार मेरिट बढि़या आएगी लेकिन पेपर लीक के चलते मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

आखिर होनहार विद्यार्थियों की मेहनत का फल कैसे मिलेंगा। अभ्यर्थियों ने इस कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। जिले में यह परीक्षा तीन मई को शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इसमें 2396 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 56 ने परीक्षा छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें