फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी की आपूर्ति बाधित होने से 30 हजार लोग परेशान

Tue, 12 May 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के कोट व कजियारा समेत कई वार्डों में मंगलवार सुबह पानी की आपूर्ति बाधित रहने से करीब 30 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुराने सीतापुर के कजियारा, सरदार फार्म, शेख सरांय पटिया, दुर्गा पुरवा, आलमनगर में सुबह सात बजे से 10 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार सुबह पानी की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

इकबाल, नईम, आसिफ व अब्दुल ने बताया कि पानी के अभाव में दिनचर्या प्रभावित हो गई। कोई हैंडपंप से पानी का जुगाड़ करता नजर आया तो किसी ने आपूर्ति के इंतजार में कामकाज ठप रखा। कादिर, शब्बू, तौहीद ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा वर्ग को हुईं।
पानी के गैर वह समय पर तैयार नहीं हो पाए। महिलाओं को घरेलू कामकाज में समस्याएं हुईं। हांलाकि, शाम की पाली में चार बजे पानी की आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, टयूबवेल ऑपरेटर सत्यम बाजपेई ने बताया कि बिजली के अभाव में पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। बिजली आने पर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें