सीतापुर। बिजली बिल राहत योजना के तहत अब ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में भी शिविर लगाए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने की योजना बनाई जा रही है। इस समय बिजली राहत योजना चल रही है। यह तीन चरणों में 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।
विद्युत वितरणखंड वार शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें भीड़ भी उमड़ रही है। अब बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के हित में पंचायत भवनों में शिविर लगाने की योजना बनाई है। पंचायत भवन में एक कंप्यूटर ऑपरेटर व बिजली कर्मी की तैनाती की जाएगी। वह उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी देते हुए उन्हें राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। ब्लॉक मुख्यालय पर भी शिविर लगाया जाएगा।
लगाए जाएंगे शिविर
योजना में लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को दौडऩा न पड़े, इसके लिए पंचायत स्तर पर भी शिविर लगाए जाएंगे।
ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता