फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों को नाले पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके में लोगों ने सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण कर रखा। कई लोगों ने नाले पर भी अतिक्रमण कर लिया है। इसकी वजह से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मानसून से पहले नाला सफाई अभियान में रोड़ा आ रहा था। इस पर तहसील व नगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
बुधवार को लखीमपुर मार्ग पर कस्बे के मजाशाह चौराहे व धर्म कांटा तक सड़क के किनारे दोनों तरफ अतिक्रमण को हटवाया गया। मजाशाह चौराहे से शहर बाजार तक पुलिस ने सभी दुकानदारों से नाले से एक मीटर दूर अपनी दुकान रखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी, अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भारी पुलिस बल, पालिका कर्मी व तहसील कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें