फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंसा पासी किला के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान

Mon, 14 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा। क्षेत्र के ग्राम खरगापुर-पेरियाकोडर में आयोजित सभा में लाखन आर्मी चीफ सूरज पासी ने समाज के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मतदाताओं को शराब, धन और अन्य प्रलोभन देकर प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन किसी भी लालच में अपना वोट नहीं बेचना चाहिए। अपने मत का प्रयोग समाज के उत्थान, विकास और हितों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो नेता अथवा राजनीतिक दल समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों की बात करे तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे, उसे ही समर्थन देने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित महाराजा कंसा पासी किला और शिव मंदिर को बचाने के उद्देश्य से लाखन आर्मी द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
उन्होंने समाज के लोगों से इस अभियान से जुड़ने और अपनी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। सभा में प्रधान आशाराम, राम औतार राजवंशी समेत अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें