फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केबल बक्सा फुंका, आठ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। केबल बक्सा फुंक जाने से लहरपुर कस्बे में रविवार को करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। लंबी कटौती के कारण घरों में रखे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। कई जगहों पर पेयजल संकट खड़ा हो गया। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक लाख आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

ग्राम ताहपुर पावर हाउस से आने वाली 32 केवी लाइन पर रविवार सुबह ब्रेकडाउन हो गया। करीब दो घंटे आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसराें से शिकायत दर्ज कराई। अफसरों ने बताया कि फॉल्ट आ गई है। पता लगाया जा रहा है। सुबह नौ बजे जानकारी मिली कि ग्राम ताहपुर के निकट 32 केवी का केबल बॉक्स फुंक गया है। इसके चलते कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई है। अफसर जल्द आपूर्ति बहाल करने की बात कहते रहे। करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस लंबी कटौती के चलते घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं ने निजी हैंडपंप के जरिए अपनी जरूरतें पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें