फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सभासद चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह... मतदान जारी, तीन वार्डों के पद हैं खाली

Tue, 17 Dec 2024 11:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में सभासद चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा है। जिले में तीन वार्डों के खाली पद के लिए मतदान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सीतापुर में सभासद उपचुनाव के लिए मतदान करने पहुंची महिला मतदाता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सभासद के तीन पदों पर मंगलवार को उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां सोमवार की शाम मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थीं। नगर पालिका महमूदाबाद में वार्ड 16 महमूदाबाद खास की सभासद ने इस्तीफा दिया था। 

विज्ञापन


इस वजह से यह सीट रिक्त थी। यहां तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद नवीन में बने मतदान केंद्र में तीन बूथ बनाए गए हैं। पैंतेपुर में वार्ड के सभासद उरूज आलम की मौत के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। यहां छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

पैंतेपुर के बरातीपुर वार्ड में चुनाव के लिए रामलीला जूनियर हाईस्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है। अब तक वार्ड नंबर 16 महमूदाबाद खास के बूथ 34 पर 102, बूथ  33 पर 119, बूथ 32 पर 113 मतदाताओं ने अभी तक मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें