फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इनवर्टर सही करते समय करंट से कारोबारी की मौत

Sun, 03 May 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता। गांव निवासी गौरव यज्ञसैनी (22) शुक्रवार देर रात करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



गौरव शुक्रवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटे थे। उस समय बिजली नहीं आ रही थी। इस पर वह इनवर्टर से तार निकालकर सही करने लगे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा।

परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। गौरव सेवता मंदिर के पास मिठाई की दुकान चलाते थे। अपने सरल व सौम्य स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में लोकप्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें