फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार एक व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

सिधौली इलाके में बुधवार सुबह एक ऑटो सब्जी व व्यापारियों को लेकर जा रहा था। जब यह ऑटो सिधौली इलाके में सरसौली गांव के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ऑटो में टक्कर मार कर निकल गई।
इस हादसे में सिधौली इलाके के किशुनपुर गांव निवासी जगदीश (52) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी गांव का निवासी हरिश्चंद्र (27) व सिधौली इलाके के महारानीखेड़ा गांव निवासी पचास वर्षीय रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को फौरन सीएचसी ले जाया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें