फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोडवेज बस चालक भी लगाएंगे सीट बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रोडवेज के बस चालक भी अब सीट बेल्ट लगाएंगे। बसों की फिटनेस से लेकर सफाई, वायरिंग, अग्निशमन यंत्र आदि सभी मानकों का ख्याल रखना होगा। इसकी जांच के लिए विभागीय टीमें निरीक्षण भी करेंगी। रास्ते में चेकिंग के दौरान अगर नियमों की अनदेखी पाई गई तो पहले चालकों को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन

फिर भी रवैया न सुधरा तो अगली बार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीतापुर डिपो की 170 बसों में मुसाफिरों को सुरक्षित व आराम दायक सफर मुहैया कराने के साथ इनकी संख्या में इजाफे को लेकर भी सुविधाएं चाक-चौबंद करने की कवायद शुरू की गई है।
इसके लिए टीआई रास्ते में चेकिंग कर बसों की फिटनेस और स्थिति की जांच के अलावा चालक व परिचालकों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। विभाग की ओर से यात्रियों को मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं को परखा जा रहा है। इसमें चालकों को सीट बेल्ट लगाए जाने के विशेष निर्देश दिये जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक बसों में साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्र, वायरिंग, सीटों, बॉडी, फर्श, बंपर, ग्रिल, पायदान, डैश बोर्ड की हालत, खिड़कियों के शीशों की टूट-फूट, बैक लाइट, निर्धारित स्लोगन, वीटीएस, आपात कालीन द्वार खुल रहे हैं या नहीं, टायरों व साइड इंडीकेटर की दशा को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिये गये हैं।
कोई भी कमी मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने और इसके बाद भी मानकों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।
रोडवेज बस स्टॉप में प्लास्टिक व पॉलिथीन पर प्रतिबंध
शहर के रोडवेज बस स्टॉप में प्लास्टिक व पॉलिथीन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब बस स्टॉप परिसर में वह सारी प्लास्टिक व पॉलिथीन प्रयोग नहीं की जा सकेगी जिसे शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।
इसमें 50 माइक्रोन से कम वाली प्लास्टिक, पॉलिथीन व थर्माकोल शामिल है। इसके लिए वॉल राइटिंग तथा बैनर व पोस्टर के जरिए जागरूकता फैलाने के निर्देश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें