फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद/बरईजलालपुर (सीतापुर)। इलाके में हाइवे पर गुजर रहे एक युवक को धरैंचा के पास रोडवेज की अनुबंधित बस ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दरम्यान बस का चालक व क्लीनर भाग निकले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के बैकुंठपुर गांव निवासी रवि (28) पुत्र राजेश करीब चार माह से खैराबाद इलाके के धरैंचा निवासी अपनी बुआ मीनाश्री पत्नी महादेव के यहां रह रहा था। यहां रहकर वह मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह किसी काम से हाइवे पर धरैंचा गांव के पास ही पैदल जा रहा था। इसी बीच रोडवेज की अनुबंधित बस तेज गति से गुजरते हुए रवि को कुचलकर निकल गई।
हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बाइकों से बस का पीछा किया। इस पर चालक व क्लीनर कुछ दूरी पर समादपुर गांव के पास बस छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने सूचना दी तो खैराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे को लेकर मृतक के फूफा महादेव ने केस दर्ज कराया है। एसओ अजय यादव का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें