लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को गणेशपुर नेवादा गांव के पास एक रोडवेज बस ने डीसीएम को टक्कर मार दी। साइड से टक्कर लगने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसमें बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ डीसीएम का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगते ही बस में बैठी दो तीन सवारियां घबराकर उतर गईं। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।