फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नकब लगाकर चोरों ने चार लाख का माल उड़ाया

Mon, 27 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन । इलाके के बाछेपुर मजरा सेमराखुर्द गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने नकब लगाकर मकान में घुसने के बाद नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरों द्वारा साथ ले गया सूटकेस कुछ दूरी पर खेत में खाली पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी कुन्नू के अनुसार वह रात में परिवार के साथ घर में सो रहे थे। चोर पीछे की ओर बनी पक्की दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे। चोरों ने कमरे में जाकर बक्से में रखी सात हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जगने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि देखा कि घर के पास बने एक खेत में ही खाली सूटकेस पड़ा मिला। वहां पर पैरों के निशान भी मिले। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें