फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश में दबंगों ने मामा-भांजे को पीटा

Mon, 04 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। मछरेहटा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात रंजिश में दबंगों ने मामा-भांजे को पीट दिया। पिटाई से दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सीताकुंड निवासी बसंतू कमलापुर मेले से चूड़ियां बेचकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे अनूप, मोहित, ढिल्लर ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने बसंतू को पीटना शुरू कर दिया। उनके भांजे राहुल को भी लाठी-डंडों से पीट दिया।
पिटाई के दौरान उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये, फोन, चेन गायब हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी मिश्रिख लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें