फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने कार सवारों पर किया हमला, मां-बेटी समेत तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अपने गांव के एक व्यक्ति से मारपीट व लूट की खबर पाकर कुछ दबंगों ने कार सवार बेकसूर लोगों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में कार में सवार कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के बेलगवां निवासी इरफान पुत्र हसमत अली जिला मुख्यालय से अपने गांव आने के लिए टेंपो स्टैंड श्यामनाथ पर खड़ा था, इस बीच कुछ लोग कार से पहुंचे। युवक की पिटाई कर काजीकमालपुर की ओर भाग निकले। पीटे गए युवक ने अपने गांव में फोन से सूचना दी कि एक कार आ रही है। जिसका नंबर नहीं पढ़ पाया हूं, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन लखनऊ का है। उसमें कुछ लोग हैं। उन्होंने पिटाई कर पैसे छीन लिए हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र होकर सीतापुर-गोला मार्ग पर पहुंच गए।
इस बीच लखीमपुर के मोहम्मदी निवासी रामशंकर, सोरेश पुत्रगण समुद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ लखनऊ से घर जा रहे थे। इमलिया क्षेत्र में ही बेलगवां में जुटे ग्रामीणों ने कार आती देख उसे रुकवाने का प्रयास किया। कार के नहीं रुकने पर उस पर ईंटों, पत्थरों, डंडो से हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे टूटकर अंदर बैठीं राम शंकर की पत्नी संध्या गुप्ता, उनके छह माह के बेटे और भाई दीपेश को लग गए। ईंट लगने से सभी को चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर काजी कमालपुर चौकी इंचार्ज शशांक पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को भीड़ से बचाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। एसओ मनोज यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर बेलगवां निवासी इरफान को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें