फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद में प्रशासन व नगर पालिका ने मिलकर नई बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को बिना कोई चेतावनी के अतिक्रमण ढहा दिया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

खैराबाद की नई बाजार में कई व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस पर एसडीएम सदर अमित भट्ठ की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। टीम को देखते हुए व्यापारियों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कोई इसका विरोध नहीं कर सका। टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण को ढहा दिया। व्यापारियों का कहना है अतिक्रमण को हटाने से पहले जिला प्रशासन को इसकी सूचना देनी चाहिए थी।
जिससे हम लोग खुद ही अतिक्रमण को हटा लेते। जिला प्रशासन ने मनमानी करते हुए इसे हटवा दिया है। नई बाजार में सावित्री देवी का घर टीन सेट से बना हुआ था। इनका ढहा दिया गया। सावित्री देवी का कहना है कि 50 वर्षों से यही पर रह रही हूं। कोई नोटिस नहीं दिया गया। हृदयानंद उपाध्याय ने बताया सावित्री देवी का इस जगह के संबंध में वाद चल रहा था। यह वाद 2017 में खारिज हो चुका है। पूर्व में नोटिस देकर उन्हें यह जगह खाली करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें