फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नक्शा पास कराए बगैर की जा रही प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर

Sat, 28 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बुलडोजर से गिराया गया प्लॉटिंग कंपनी का बोर्ड।
विज्ञापन
खैराबाद। बाराभारी में करीब 24 बीघा भूमि पर बगैर नक्शा पास कराए अवैध ढंग से हो रही प्लाॅटिंग पर शनिवार को बुलडोजर चला। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय के नेतृत्व में कांशीराम कॉलोनी मार्ग पर दो जगहों पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाॅल, सोसाइटी का गेट व अन्य निर्माण ढहा दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन पूर्व इन दोनों जगहों पर नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की गई है। हालांकि, प्रशासन ने प्लाॅटिंग पर बनाए गए कुछ पक्के मकानों व संस्थानों पर दरियादिली दिखाते हुए उन पर बुलडोजर नहीं चलाया। कार्रवाई से प्लाॅट खरीद चुके लोगों में हड़कंप मच गया। खबर पाकर लोग मौके पर पहुंचे। धोखे में रखकर प्लाॅट बेचने का आरोप लगाया।

असोडर प्रधान सवीक ने बताया कि हमारे छोटे भाई ने यहां प्लाॅट खरीदा है। बेचने वाले ने नक्शा न पास होने की जानकारी नहीं दी, हमें हमारे पैसे वापस चाहिए। बन्नीशाहपुर के इदरीश ने बताया कि हमारे बेटे दाऊद ने प्लाॅट लिया था। अब मकान बन रहा है। इसके अलावा दूसरी प्लाॅटिंग पर भी कई प्लाॅट खरीदने वाले पहुंचे। कार्रवाई की वजह से प्लाॅट खरीदने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


किसान ने जमीन का एग्रीमेंट करने वाले पर लगाए गंभीर आरोप :
नगर की नई बस्ती निवासी किसान ने जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान के मुताबिक उसने छह बीघा सात बिस्वा भूमि का एग्रीमेंट किया था। उन्हीं प्लाॅटों की रजिस्ट्री के साथ हमारी 10 बीघा जमीन की रजिस्ट्री धोखे से करा ली गई है। पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद पांच बीघा जमीन वापस कर दी जबकि पांच बीघा जमीन नहीं मिली और न अभी तक पैसा मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें