सीतापुर। होली के दिन शहरवासियों को पानी की कमी से होने वाली परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। नगरपालिका ने 24 घंटे पानी की आपूर्ति का प्लान तैयार किया है। इसके लिए ओवरहेड टैंक की सफाई करवाने के साथ ही टंकियों पर जनरेटर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी ताकि बिजली बाधित होने पर भी आपूर्ति में खलल न पड़ सके।
होली के दिन बुधवार को पहले चरण में सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक नियमित आपूर्ति चालू रहेंगी। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि आम दिनों में दिन में तीन बार पानी की सप्लाई की जाती है। होली के दिन 24 घंटे सप्लाई होगी। पहले चरण में सुबह पांच से एक बजे तक नॉन स्टॉप सप्लाई रहेगी। इसके कुछ देर बाद फिर से सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे शहरवासियों को पानी के लिए जूझना नहीं पड़ेगा। शहरवासियों को क्लोरीनयुक्त पानी मिलेगा।
पांच टैंकर रिजर्व में
होली के दिन अगर किसी इलाके में पानी की किल्लत की शिकायत आती है तो इसके लिए वैकल्पिक सप्लाई के लिए पांच टैंकरों को भी तैयार रखा जाएगा। आपूर्ति न आने की शिकायत पर इन टैंकरों को संबंधित इलाकों में आपूर्ति के लिए भेजा जाएगा।
शुरू हुई दूसरे चरण की प्रतियोगिता
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरपालिका ने प्रतियोगिता दूसरे चरण की प्रारंभ करवा दी है। यह प्रतियोगिता वार्डवार करवाई जा रही है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी मिलेगा। वहीं, मोहल्लों में डस्टबिन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
एक दूसरे के कपड़े न फाड़े
शहरवासियों से अपील है कि होली खेलते समय एक दूसरे के कपड़े न फाड़े और न ही जानवरों पर रंग डालें। कई बार यह कपड़े जानवर खा लेते है। नालों में इन कपड़ों के पहुंचने से उसके चोक होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
वैभव त्रिपाठी, ईओ