फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 27 बीघे में बस रही ओम सिटी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
खैराबाद में गिराया गया अतिक्रमण - फोटो : खैराबाद में गिराया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। महायोजना में आरक्षित जमीनों पर बनाए जा रहे मकानों पर बुधवार को डीएम डाॅ. राजागणपति आर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई। सीतापुर से लखनऊ जाने वाले हाईवे पर खैराबाद रेलवे स्टेशन के सामने ललियापुर में महायोजना 2031 में ग्रीन बेल्ट ( पी-1) के लिए आरक्षित जमीन पर ओम सिटी के नाम से हो रही प्लॉटिंग को बुधवार को तहसील सदर प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। विनियमित क्षेत्र की अनदेखी के कारण महायोजना में विभिन्न कार्यों के लिए आरक्षित जमीनों पर कॉलोनी बनाने और अवैध प्लॉटिंग करने का कारोबार काफी समय से चल रहा है। इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद इस अवैधानिक कार्य के विरुद्ध डीएम ने कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जिम्मेदारों को दिए थे। बुधवार को तहसीलदार सदर डाॅ. अतुल सेन सिंह की अगुवाई में खैराबाद रेलवे स्टेशन के सामने ललियापुर में महायोजना में ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित जमीन पर बनाई जा रही कॉलोनी के गेट और प्लाटिंग को पुलिस बल की मौजूदगी में धराशायी कराया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अवैधानिक ढंग से तकरीबन 27 बीघे जमीन में ओम सिटी बसाई जा रही है। इस जमीन की बाजार में तकरीबन 20 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई केवल छह बीघे में ही करने के बाद दस्तावेज दिखाने का समय देकर जिम्मेदार वापस चले गए। ग्रीन बेल्ट की जमीन को धारा-80 के तहत अकृषिक घोषित किया जाना चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें