निरीक्षण के दौरान दवाएं देखते डीएम।
- फोटो : निरीक्षण के दौरान दवाएं देखते डीएम।
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर महोली की ग्राम पंचायत रहमतपुर ग्रंट के टीकाकरण केंद्र और पीएचसी इंद्रौली का औचक निरीक्षण किया। टीकाकरण केंद्र में रजिस्टरों को देखा और आंनगबाड़ी कार्यकर्ताओं की किट व दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी पीएचसी इंद्रौली पहुंचे। वहां रजिस्टरों की जांच में कई खामियां मिलीं। इस पर सीएमओ को निर्देश दिए कि सीएचओ ज्ञानवती वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करें। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।