फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed, 08 Oct 2025 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बुलडोजर से तोड़ा गया अवैध निर्माण।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित गुरुद्वारा रोड पर बुधवार दोपहर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़कों पर बने चबूतरों और अवैध निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई लगभग 18 दिन बाद दोबारा की। पूर्व में दिए गए नोटिस और समय सीमा समाप्त होने के बावजूद लोगों ने स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाया था।
टीम ने सड़क के किनारे बने कई पक्के चबूतरों और निर्माण को तोड़ दिया। एसडीएम सदर धामिनी एम दास ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें